#1 ट्रेंडिंग
शिवाजी
2,474 दृश्य · 1 मिनट पढ़ें
छत्रपति शिवाजीराजे भोसले भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने १६७४ ई. में पश्चिम भारत में हिन्दवी स्वराज या मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् १६७४ में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह "छत्रपति" बने।